क्राइम

Gwalior Shocker: पति को शराब पिलाई, मछली की सब्जी बनाकर खाना दिया, इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के लिए उठाया ऐसा कदम, सोचकर हो जाएंगे हैरान

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला ने पति को पहले शराब पिलाई, इसके बाद उसे मछली की सब्जी खाने में दी और बाद में पति की गला रेतकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक़ अपने प्रेमी के लिए महिला ने अपने पति की जान ले ली.

Gwalior Shocker: पति को शराब पिलाई, मछली की सब्जी बनाकर खाना दिया, इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के लिए उठाया ऐसा कदम, सोचकर हो जाएंगे हैरान
Credit -Latestly.Com

Gwalior Shocker: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला ने पति को पहले शराब पिलाई, इसके बाद उसे मछली की सब्जी खाने में दी और बाद में पति की गला रेतकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक़ अपने प्रेमी के लिए महिला ने अपने पति की जान ले ली. ग्वालियर के गिरवाई में रहनेवाले लोकेंद्र कुशवाह का शव घर में मिला. लोकेंद्र के पिता जब रूम में गए तो बहु घर में नहीं थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी.

लोकेंद्र की मौत के बाद उनके परिजनों ने और रिश्तेदारों ने उनकी अंतिम विधि की तैयारियां की. इसके बाद सभी लोग जमा हुए. इसी दौरान लोकेंद्र के गर्दन पर उन्हें जख्म दिखाई दिए. अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को शक हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम में लोकेंद्र का गला रेतने की जानकारी सामने आई. ये भी पढ़े :Gwalior: पानी की मोटर से घर में दौड़ा करंट, पिता और बेटे की हुई मौत, मां बेटी भी झुलसे, मध्यप्रदेश के ग्वालियर की घटना

लोकेंद्र की मौत से पहले कुछ देर पहले लोकेंद्र की पत्नी अंजलि कुशवाह और उसके मौसी का बेटा घर में ही था. जब लोकेंद्र का शव मिला, तब दोनों ही घर में नहीं थे. जिसके कारण पुलिस को पत्नी पर शक हुआ है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की कबुली दी.

लोकेंद्र की पत्नी अंजलि ने बताया की ,' लोकेंद्र के दोस्त गौरव के साथ उसके प्रेम संबंध थे. दोनों के बारे में लोकेंद्र को पता चल गया. इसके बाद लोकेंद्र ने गौरव को घर आने से मना किया था. अंजलि गौरव के प्यार में डूब चुकी थी. जिसके कारण उसने पति की हत्या का प्लान बनाया. अपने प्रेमी पर मर्डर का आरोप न आएं, इसके लिए उसने 15 दिन पहले ही गौरव को नौकरी के लिए शहर भेजा था.

अंजलि ने 18 सितंबर को अपने मौसी के बेटे को घर बुलाया. इसके बाद अंजलि ने पति लोकेंद्र को शराब पिलाई और मछली की सब्जी बनाकर उसे खाना दिया. लोकेंद्र इस दौरान नशे में था. इसके बाद मौसी के बेटे ने लोकेंद्र के हाथ पकड़े और अंजलि ने लोकेंद्र का गला दबाया. इस मामले में पुलिस ने अंजलि, उसके भाई और अंजलि के प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).