देश

Washim: वाशिम में पागल कुत्ते का आतंक! 8 लोगों को काटा, तीन छोटे बच्चों समेत महिला की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड़ शहर में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. जानकारी के मुताबिक़ इसने शहर के विभिन्न भागों में 8 लोगों पर हमला किया है.

Washim: वाशिम में पागल कुत्ते का आतंक! 8 लोगों को काटा, तीन छोटे बच्चों समेत महिला की हालत गंभीर
Credit - Latestly.com

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के रिसोड़ शहर में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है. जानकारी के मुताबिक़ इसने शहर के विभिन्न भागों में 8 लोगों पर हमला किया है. इस हमले में तीन छोटे बच्चों समेत एक महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है. जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

कुत्ते के इस हमले में एक 70 वर्ष की बुजुर्ग महिला भी घायल हुई है. सभी को प्राथमिक उपचार करने के बाद एम्बुलेंस से वाशिम में इलाज के लिए रवाना किया गया है. इस कुत्ते ने रिसोड़ शहर में महात्मा फुले नगर, अहबाब नगर, अमरदास नगर में लोगों को काटा है. इतने लोगों को काटने के बाद नागरिकों ने कुत्ते को मार दिया है. ये भी पढ़े :Street Dogs Terror In Bhiwandi: आवारा कुत्तों ने मचाया आतंक, भिवंडी परिसर में पिछले 2 दिनों में 135 लोगों को कुत्तों ने काटा, लोगों में दहशत का माहौल

देश के कई शहरों में देखने में आया है की आवारा कुत्तों के काटने से लोग घायल हो गए है. मुंबई के भिवंडी में भी पिछले दिनों 100 से ज्यादा लोगों को कुत्ते के काटने के मामले सामने आएं थे. जिसके कारण इस परिसर के नागरिकों में भी डर का माहौल था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).