Video: लखनऊ फिर हुआ शर्मसार! खेत में शौच के लिए गई नाबालिग के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, झाड़ियो में बेहोशी की हालत में मिली लड़की
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें खेत में गई एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप करके उसे झाड़ियों में फेंक दिया.
लखनऊ,उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें खेत में गई एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंग रेप करके उसे झाड़ियों में फेंक दिया. लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में ये घटना सामने आई है. नाबालिग के हाथ पैर बांधकर तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
जानकारी के मुताबिक़ नाबालिग का गला भी दुपट्टे से कसकर बांधा गया था. दुष्कर्म करने के बाद लड़की को हत्या करने के इरादे से उसका गला कसकर बांधकर उसे झाड़ियों में फेंककर आरोपी फरार हो गए. जब काफी देर तक लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, इसके बाद नाबालिग उन्हें बेहोशी की हालत में झाडियों में दिखी. लड़की को गंभीर हालत में लोहिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. डॉक्टर्स के मुताबिक़ लड़की के प्राइवेट पार्ट्स से रक्तस्राव हो रहा है और उसके शरीर पर जगह जगह पर जख्मों के निशान है. ये भी पढ़े:Lucknow Shocker: लखनऊ के चिनहट में युवती से गैंगरेप, आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
नाबालिग के साथ गैंगरेप
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट में 14 साल की नाबालिक लड़*की बेसुध हालत में खेत में पड़ी मिली
- गले में दुपट्टा कसा हुआ था, पर लड़की ज़िंदा थी
- आरोप है की लड़की के साथ 3 लोगों ने रे*प किया है
- लड़की सुबह खेतों में शौच करने गई थी..#UttarPradesh #Lucknow #Chinhat… pic.twitter.com/GQcwR6geq4
— Nedrick News (@nedricknews) October 14, 2024
इस घटना के बाद लखनऊ एक बार फिर शर्मसार हुआ है. इस घटना को लेकर गांव के लोगों में और परिजनों में काफी आक्रोश है. पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीम बनाई गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

