देश

Lucknow Shocker: लखनऊ के चिनहट में युवती से गैंगरेप, आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम की है. कानपुर निवासी युवती अपने एक दोस्त से मिलने लखनऊ आई थी, जिससे उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी.

Lucknow Shocker: लखनऊ के चिनहट में युवती से गैंगरेप, आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : X)

Lucknow Shocker: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम की है. कानपुर निवासी युवती अपने एक दोस्त से मिलने लखनऊ आई थी, जिससे उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. यहां पहुंचने पर उसके दोस्त ने उसे अपने दो अन्य दोस्तों से मिलवाया. इसके बाद चारों लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर बाराबंकी रोड पर पहुंचे, जहां तीनों युवकों ने युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपी यहीं नहीं रुके, वे फिर युवती को चिनहट के मटियारी स्थित एक होटल में ले गए. यहां उन्होंने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर चिनहट थाने पहुंची. यहां उसने आरोपी विनय सिंह, इनाम सिंह और विपिन सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया.

ये भी पढें: Farrukhabad Shocker: 13 साल की बच्ची हुई गर्भवती, सरकारी स्कूल के चपरासी ने 5 महीने पहले किया था रेप

इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चिनहट पुलिस ने आरोपी विपिन और विपिन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है. उसे पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही उसे भी हिरासत में ले लिया जाएगा. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).