देश

LPG Cylinder Price Cut: आज से 24 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत

देश में बढ़ती महंगाई के बीच छोटे-बड़े रेस्टोरेंट्स, ढाबों और होटलों के मालिकों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। आज यानी 1 जून 2025 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹24 की कटौती की है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं.

LPG Cylinder Price Cut: आज से 24 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर,  जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत
LPG Cylinder

LPG Cylinder Price Cut:  देश में बढ़ती महंगाई के बीच छोटे-बड़े स्तरों, ढाबों और होटलों के मालिकों के लिए थोड़ी राहत है. आज यानी 1 जून से तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 24 रुपये की कटौती की है. इस कटौती के बाद 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर  सिलेंडर के लिए अब 24 रुपये कम चुकाने होंगे.

दिल्ली में कमर्शियल  सिलेंडर की नई कीमत

अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर  सिलेंडर 1,723.50 रुपये में मिलेगा. ये नई कीमतें आज यानी  1 जून से लागू हो जाएंगी. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अब 1,723.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1,747.50 रुपये में उपलब्ध था. यह भी पढ़े: 1 जून से लागू हुए 5 बड़े बदलाव: LPG सिलेंडर सस्ता, हवाई सफर हुआ किफायती, क्रेडिट कार्ड नियमों से लेकर PF निकासी तक बदल गई व्यवस्था

कोलकाता में नई कीमत

वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर  सिलेंडर की कीमत अब 1,826 रुपये हो गई है, जो पहले 1,851.50 रुपये थी.

मुंबई में कीमत

मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर  सिलेंडर की कीमत अब 1,674.50 रुपये है, जो पहले 1,699 रुपये थी

चेन्नई में नई कीमत

चेन्नई में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर  सिलेंडर अब 1,881 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1,906 रुपये में मिलता था.

लगातार दूसरे महीने कटौती

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर  सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। मई में भी तेल कंपनियों ने प्रति सिलेंडर 14.50 रुपये की कटौती की थी.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है. वहीं, कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).