क्राइम

Video: भोपाल के रिटायर्ड ऑडिटर के घर लोकायुक्त ने मारी रेड! लक्ज़री कारें, सोना देखकर अधिकारी भी रह गए दंग, 90 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा

भोपाल बैरागढ़ के एक रिटायर्ड शिक्षा विभाग में जूनियर ऑडिटर के आवास पर उसके ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस टीम ने रेड मारी. जिसमें अधिकारियों को 90 करोड़ रूपए की संपत्ति का पता चला है.

Video: भोपाल के रिटायर्ड ऑडिटर के घर लोकायुक्त ने मारी रेड! लक्ज़री कारें, सोना देखकर अधिकारी भी रह गए दंग, 90 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा
Credit-(Twitter-X)

भोपाल, मध्यप्रदेश: भोपाल बैरागढ़ के एक रिटायर्ड शिक्षा विभाग में जूनियर ऑडिटर के आवास पर उसके ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस टीम ने रेड मारी. जिसमें अधिकारियों को 90 करोड़ रूपए की संपत्ति का पता चला है. तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत रमेश हिंगोरानी के बंगले और उसके अन्य ठिकानों पर रेड मारी गई.

जहां से टीम को लक्ज़री कारें, सोना और कैश की जानकारी मिली. लोकायुक्त की टीम ने तीन स्कूलों में जाकर भी जांच की. जिसमें कई खुलासे हुए है. दरअसल लोकायुक्त की टीम को हिंगोरानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी. जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई. इस रेड में उनके आवास से बड़ी तादाद में गोल्ड और डायमंड के गहने मिले है. इसके साथ 4 लक्ज़री कारें भी पाई गई. ये भी पढ़े:Video: भोपाल विकास प्राधिकरण का भ्रष्ट अधिकारी 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

भोपाल में लोकायुक्त टीम ने मारी रेड 

लोकायुक्त की टीम सुबह ही रमेश हिंगोरानी के निर्मल नर्सरी ,लक्षमण नगर कॉलोनी के निवास पर पहुंची. इसके साथ इनके बेटे के घर पर भी रेड मारी गई. जानकारी के मुताबिक़ रमेश और उनके दोनों बेटों पर करोड़ो रूपए की सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर बेचने के आरोप भी लगे हुए थे.

जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आरोपी के छह ठिकानों पर एक साथ रेड की. इस छापे में अब तक 90 करोड़ की संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है. टीम को यहां से 4 लग्जरी कारें, डायमंड-गोल्ड ज्वेलरी और कैश बरामद हुआ है. लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि फिलहाल कार्रवाई जारी है. इस कार्रवाई के वीडियो भी सामने आएं है, जिसमें काफी सारा कैश और सोने के गहने दिखाई दे रहे है. इस कार्रवाई से प्रशासन में हडकंप मच गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2024 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).