देश

देश में कोरोना वायरस के बावजूद मॉनसून सत्र के समय पर शुरू होने की उम्मीद, स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा- स्थगित करने की अभी तक कोई योजना नहीं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने रविवार को कहा कि संसद का मॉनसून सत्र समय पर होने की संभावना है. अब तक सत्र को स्थगित करने की कोई योजना नहीं है. आगे स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा.

देश में कोरोना वायरस के बावजूद मॉनसून सत्र के समय पर शुरू होने की उम्मीद, स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा- स्थगित करने की अभी तक कोई योजना नहीं
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Photo Credits-PTI)

कोरोना वायरस संकट के चलते संसद का आगामी सत्र देरी से शुरू होने संबंधी आशंकाओं के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Om Birla) ने रविवार को कहा कि संसद का मॉनसून सत्र (Monsoon session) समय पर होने की संभावना है. लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, अब तक सत्र को स्थगित करने की कोई योजना नहीं है. आगे स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि मॉनसून सत्र आमतौर पर जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होता है. पिछले साल मॉनसून सत्र 20 जून से 7 अगस्त के बीच चला था.

स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, कोरोना वायरस संकट की वजह से यह परीक्षा की घड़ी है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्र सामान्य सारणी के मुताबिक चलेगा. स्पीकर ने कहा, "COVID-19 संकट के बावजूद मैं आशा करता हूं कि मॉनसून सत्र समय पर चलेगा. हालांकि, यह उस समय की परिस्थिति पर भी निर्भर करेगा."

मॉनसून सत्र समय पर चलने की उम्मीद-

लोकसभा और राज्य के विधानसभाओं को लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की सलाह देने के बाद ओम बिड़ला ने कहा, यह प्रयोग बेहद सफल रहा क्योंकि अलग-अलग राज्यों के जन प्रतिनिधी एक दूसरे के संपर्क स्थापित कर सके और दूसरे राज्यों में फंसे अपने क्षेत्र के लोगों की मदद कर सके. उन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्रीय नेतृत्व की तारीफ की.

उन्होंने कहा, ''इस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन में सभी पार्टी के सांसद लोगों तक पहुंचे और उनकी मदद की. उनकी तारीफ होनी चाहिए और धन्यवाद दिया जाए.'' बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते बजट सत्र को निर्धारित समय से पहले खत्म करना पड़ा था. बजट सत्र 23 मार्च को समाप्त कर दिया गया था, जबकि यह 3 अप्रैल तक चलना था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).