How To Vote #India? दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, गूगल ने डूडल बनाकर दिया मतदान करने का संदेश, समझाई वोटिंग की पूरी प्रक्रिया
गुरुवार को आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होंगे. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है. इस चरण में एक केंद्र शासित और 11 राज्यों की लोकसभा की 95 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे.
How To Vote #India? देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) की शुरुआत 11 अप्रैल से हो चुकी है. गुरुवार को आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है. इस चरण में एक केंद्र शासित और 11 राज्यों की लोकसभा की 95 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे. इसके पहले, दूसरे चरण में लोकसभा की 97 सीटों पर चुनाव होने थे लेकिन तमिलनाडु (Tamil Nadu) की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नकदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद्द कर दिया गया.
लोकतंत्र के इस पर्व में जनता बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है. सभी पोलिंग बूथों पर लोगों का उत्साह बड़ी कतारों के रूप में देखने को मिल रहा है. इस मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाया है. गूगल ने लोकसभा चुनाव के लिए विशेष डूडल तैयार किया है. इस डूडल के फॉन्ट अलग हैं साथ ही इसके बीच में स्याही लगी उंगली नजर आ रही है जिससे वोट करने का मैसेज मिलता है. गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को मतदान करने की पूरी प्रक्रिया समझाई है.
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: दुसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर आज वोटिंग, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर
गूगल ने अपने डूडल के माध्यम से लोगों को ना सिर्फ लोकसभा चुनाव में वोट करने की अपील की है साथ ही यह भी समझाया है कि मतदाता कैसे वोट कर सकते हैं. साथ ही यह भी बताया है कि मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए आपको किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा.
दूसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर हैं. इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौडा, बीजेपी नेता हेमा मालिनी, द्रमुक नेता दयानिधि मारन, कांग्रेस के राजबब्बर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण तथा द्रमुक नेता कनिमोझी जैसे अनेक प्रमुख उम्मीदवार अपनी किस्मत की आजमाइश कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 08:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

