लोकसभा चुनाव 2019: दुसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों पर आज वोटिंग, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर
ज्ञात हो कि यूपी की जिन आठ सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, उन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. जबकि पिछले चुनाव में बिहार की पांच सीटों का परिणाम बीजेपी के पक्ष में नहीं गया था.
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए गुरुवार यानि आज (18 अप्रैल) को मतदान होगा. इस चरण में एक केंद्रशासित और 11 राज्यों की लोकसभा की 95 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे. इसके पहले, दूसरे चरण में लोकसभा की 97 सीटों पर चुनाव होने थे लेकिन तमिलनाडु (Tamil Nadu) की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नकदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद्द कर दिया गया जबकि कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा इस्ट सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया है. अब इस सीट पर चुनाव तीसरे चरण (Third phase) में होगा. बता दें कि दूसरे चरण में अभिनेत्री हेमा मालिनी, अभिनेता राजबब्बर, तारिक अनवर, दानिश अली और अशोक चव्हाण समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला वोटर करेंगे.
ज्ञात हो कि यूपी (Uttar Pradesh) की जिन आठ सीटों पर चुनाव होने जा रहा है, उन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. जबकि पिछले चुनाव में बिहार (Bihar) की पांच सीटों का परिणाम बीजेपी (BJP) के पक्ष में नहीं गया था. यहां की किशनगंज सीट पर कांग्रेस, कटिहार पर राकांपा, पुर्णिया पर जद-यू, भागलपुर और बांका सीट पर आरजेडी (RJD) ने जीत दर्ज की. यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का यू-टर्न, वाराणसी से मोदी के खिलाफ नहीं लड़ेंगे चुनाव
12 राज्यों की इन सीटों पर एक नजर डालते हैं जिन पर आज डाले जाएंगे वोट-
उत्तर प्रदेश (8 सीट)
नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सिकरी
बिहार (5 सीट)
किशनगंज, कटिहार, पुर्णिया, भागलपुर, बांका
महाराष्ट्र (10 सीट)
बुलढ़ाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभनी, बीड़, उस्मानाबाद, लातुर,सोलापुर
तमिलनाडु (38 सीट)
तिरुवल्लूर, चेन्नई-दक्षिण, चेन्नई-मध्य, श्रीपेरंबदुर, कांचीपुरम, अराकोणम,कृष्णागिरि,धर्मपुरी, तिरुवन्नमलई, आरणी, विलुप्पुरम,चिदंबरम, मइलादुथुरई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, तूतीकोरिन, तेनकाशी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, कल्लाकुरिची, चेन्नई-उत्तर, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुपूर, नीलगिरि, कोयंबटूर, पोल्लाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचुरापल्ली, पेराम्बलुर, कुड्डालोर.
कर्नाटक (14 सीट)
चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्ग, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा.
ओडिशा (5 सीट)
बरगढ़, सुंदरगढ़, बलांगीर, कंधमाल, अस्का.
असम (5 सीट)
करीमगंज, सिलचर, ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट, मंगलदोई, नौगांव.
छत्तीसगढ़ (3 सीट)
राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर.
जम्मू-कश्मीर (2 सीट)
श्रीनगर, उधमपुर.
मणिपुर (1 सीट)
इनर मणिपुर.
पश्चिम बंगाल (3 सीट)
जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, रायगंज.
गौरतलब है कि 11 अप्रैल को पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) 7 चरणों में हो रहे हैं. सभी 543 सीटों के नतीजे 23 मई को घोषित होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

