Lok Sabha Election 2024: BJP ने मेरा टिकट नहीं काटा, किरण खेर बोलीं- मैंने खुद मना कर दिया

बीजेपी नेता और चंडीगढ़ की वर्तमान सांसद किरण खेर ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, BJP ने मेरा टिकट नहीं काटा, मैंने पहले ही मना कर दिया था. उन्होंने कहा, "मैंने तीन महीने पहले ही कह दिया था कि मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहती. लोग मुझे अगले दस साल तक याद रखेंगे. मैं चंडीगढ़ में रहती थी और सभी के लिए पूरी तरह सुलभ थी..."