Mumbai Tocal Train Derailed: मुंबई के CSMT स्टेशन पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर हार्बर लाइन पर आज सुबह एक लोकल ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ.

Credit- Twitter X

Mumbai Tocal Train Derailed: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर हार्बर लाइन पर आज सुबह एक लोकल ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ. सेंट्रल रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पनवेल से CSMT आ रही एक लोकल ट्रेन सुबह करीब 11 बज कर करीब 35 मिनट पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंचते ही पटरी से उतर गई.

इस ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. इस दौरान कुछ यात्री ट्रेन से कुदकर भागने भी लगे, हालांकि, किसी भी यात्री को को किसी तरह की चोट नहीं आई है.

ये भी पढ़ें:West Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन हादसा, कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस और ट्रक के बीच टक्कर, कई जख्मी (Watch Video)

मुंबई के CSMT स्टेशन पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन

अधिकारी ने बताया कि मुख्य लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं है. हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं. हार्बर लाइन पर सेवाएं वडाला स्टेशन तक चालू रहेंगी. CSMT आने वाली ट्रेनों का मार्ग मस्जिद बंदर स्टेशन की ओर डाइवर्ट किया गया है.पटरी की मरम्मत जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\