देश

Murder For Egg curry: अंडा करी ना बनाने पर लिव-इन पार्टनर की हथौड़े से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम के चौमा गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर को सिर्फ इसलिए हथोड़े से और बेल्ट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी , क्योंकी उसने उसके लिए अंडा करी बनाने से मना कर दिया था. आरोपी का नाम लल्लन यादव है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Murder For Egg curry: अंडा करी ना बनाने पर लिव-इन पार्टनर की हथौड़े से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Credit-Wikimedia Commons

गुरुग्राम के चौमा गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर को सिर्फ इसलिए हथोड़े से और बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकी उसने उसके लिए अंडा करी बनाने से मना कर दिया था. आरोपी का नाम लल्लन यादव है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार आरोपी ने मर्डर करने का जुर्म कबूला है.

पुलिस को आरोपी ने बताया की जब उसकी पार्टनर ने अंडा करी बनाने से इंकार कर दिया तो उसने अपना आपा खो दिया और हथोड़े से और बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी. आरोपी को पालम विहार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया है.

कचरा बीनने वाली 32 साल की मृतक अंजलि शव चौमा गांव के एक निर्माणाधीन इमारत में मिला. शव देखने के बाद बिल्डिंग के केयर टेकर ने पुलिस को सूचित किया. यह भी पढ़े :Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी में बॉयलर फटने से 100 फैक्ट्री कर्मचारी घायल

कचरा बीनने वाली 32 वर्षीय अंजलि बुधवार को चौमा गांव में एक निर्माणाधीन इमारत में मृत पाई गई थी। शव देखे जाने के बाद बिल्डिंग के केयरटेकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जानकारी के अनुसार आरोपी यादव मृतक को लेकर कार्यस्थल लेकर आया था, इन लोगों के सही पते, नाम और आईडी भी मकान मालिक ने नहीं लिए. यादव ने मृतक को पत्नी बताया था. आरोपी ने बताया की उसकी पत्नी के 6 साल पहले सांप के काटने से मौत हो गई थी और उसके बाद ही वो दिल्ली आ गया था. सात महीने पहले उसकी मुलाक़ात कचरा बीननेवाली अंजलि से हुई और दोनों साथ रहने लगे. अंजलि की हत्या करने के बाद आरोपी यादव फरार हो गया था.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).