गुरुग्राम, हरियाणा: मानेसर में एक कपड़ा निर्माण इकाई में आग लगी. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
गुरुग्राम के मानेसर में एक कपड़ा निर्माण इकाई में आग लगी: Live Breaking News Headlines & Updates, May30, 2024
पीएम नरेंद्र मोदी अंतिम चरण के मतदान के लिए आज पंजाब के होशियारपुर में जनसभा करेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड के दुमका और ओडिशा के बालेश्वर में चुनाव प्रचार करेंगे. प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज गारिया से गोपालनगर तक 8 किलोमीटर पैदल मार्च करेंगी.
Live Breaking News Headlines & Updates, May 30, 2024: आपका स्वागत है हमारी हिंदी लाइव ब्लॉग में, जहां हम आप तक देश-दुनिया की ताजा खबरें पहुंचाएंगे. राजनीति से लेकर अपराध, मनोरंजन, वायरल और खेल जगत तक, हर क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें यहीं मिलेंगी. तो पल पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. अंतिम चरण के लिए सभी दलों के दिग्गज नेता अपनी पार्टी और प्रत्याशी के लिए जनता का समर्थन मांगेंगे. इस अंतिम चरण के लिए 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी. इनमें उत्तर प्रदेश की 13, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की 1 सीट शामिल है.
- पीएम नरेंद्र मोदी अंतिम चरण के मतदान के लिए आज पंजाब के होशियारपुर में जनसभा करेंगे.
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड के दुमका और ओडिशा के बालेश्वर में चुनाव प्रचार करेंगे.
- प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज गारिया से गोपालनगर तक 8 किलोमीटर पैदल मार्च करेंगी.
- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पंजाब के रूपनगर में रोड शो करेंगे और फरीदकोट में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे.
- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 1 बजे सोलन के माल रोड पर शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में रोड शो करेंगी.
- सीएम योगी आज हिमाचल के कुल्लू में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे और पंजाब के लुधियाना ने बीजेपी प्रत्याशी रवनीत बिट्टू के समर्थन में रैली करेंगे.
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी के महराजंगज में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे.
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर रहेंगे. यहां वह चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे.