मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में घर का हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत: Live Breaking News Headlines & Updates, June 14, 2024

कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि कुछ ही देर में शव यहां पहुंच जाएगा.

14 Jun, 22:52 (IST)

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में स्थित विजय नगर में एक घर का हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौत: बीएमसी

14 Jun, 20:58 (IST)

गुजरात: अमरेली के सुरगापारा गांव में एक बच्ची 45-50 फीट गहरे बोरवेल में गिर गिरी, NDRF की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान जारी है.

14 Jun, 16:33 (IST)

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत एक दिन के लिए और बढ़ा दी है. उन्हें आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था. अब कल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

14 Jun, 15:33 (IST)

मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 14 करोड़ 60 लाख रुपए नकद और 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा जब्त की. पुलिस ने सट्टेबाजों के दूसरे ठिकाने पर छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया. 10 से ज़्यादा मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त किए. मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा अभी भी फरार है.

14 Jun, 14:53 (IST)

छत्तीसगढ़ में बीजापुर के मद्देड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत IED विस्फोट में एक DRG जवान घायल हो गया है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

14 Jun, 13:55 (IST)

ओडिशा में भाजपा विधायक रणेंद्र प्रताप स्वैन ने राज्यपाल रघुबर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली.

14 Jun, 13:37 (IST)

NEET परीक्षा विवाद पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस पर मैंने कई लोगों से बात की है. लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भी बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. अगर इतने बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है, तो इसमें भ्रष्टाचार भी हुआ होगा. इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए. सरकार की भागीदारी के बिना इतनी बड़ी बात नहीं हो सकती.

14 Jun, 11:26 (IST)

अहमदाबाद के दानिलिमदा इलाके में स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई है. घटना की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

14 Jun, 11:02 (IST)

कुवैत में आग लगने की घटना में 45 भारतीय पीड़ितों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा.

14 Jun, 10:36 (IST)

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब से पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की.


Live Breaking News Headlines & Updates, June 14, 2024: आपका स्वागत है हमारी हिंदी लाइव ब्लॉग में, जहां हम आप तक देश-दुनिया की ताजा खबरें पहुंचाएंगे. राजनीति से लेकर अपराध, मनोरंजन, वायरल और खेल जगत तक, हर क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें यहीं मिलेंगी. तो पल पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...

कुवैत से 45 भारतीयों के शव लेकर कुछ ही देर में कोच्चि पहुंचेगा भारतीय सेना का विमान

कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि कुछ ही देर में शव यहां पहुंच जाएगा. एंबुलेंस पहुंच गए हैं, प्रत्येक एंबुलेंस में पुलिस की टीम उपस्थित रहेगी. सभी तैयारी की जा चुकी हैं. मुख्यमंत्री भी यहां पहुंच रहे हैं.

संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए भाजपा को बताया अहंकारी

संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए भाजपा अहंकारी और इंडिया गठबंधन को राम विरोधी बताया है. इंद्रेश कुमार ने कहा कि राम सबके साथ न्याय करते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए. जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अंहकार आ गया. उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. लेकिन जो उसको पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए थी, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी.

आंध्र प्रदेश और एमपी में भीषण सड़क हादसा, कुल 11 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले में दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हुई है. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आज सुबह रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गये.

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, बोले- बकरीद पर सड़कों पर नहीं होगी नमाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान पहले से ही तय होना चाहिए. इसके अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी न हो. विवादित/संवेदनशील स्थलों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो.

 

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी