CM योगी ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले 8 बीजेपी उम्मीदवारों को किया सम्मानित: Live Breaking News Headlines & Updates, February 27, 2024

मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चुराचांदपुर जिले में मोबाइल डेटा सेवाओं सहित इंटरनेट निलंबन दो मार्च तक बढ़ा दिया है.

27 Feb, 22:21 (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सभी आठ भाजपा उम्मीदवारों को सम्मानित किया. राज्य की 10 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने 8 और एसपी ने 2 सीटें जीतीं.

27 Feb, 21:35 (IST)

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस चुनाव में बीजेपी में बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली.

27 Feb, 20:46 (IST)

हिमाचल राज्यसभा चुनाव में BJP उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई है. 40 विधायकों वाली कांग्रेस को सिर्फ 34 वोट मिले.

27 Feb, 20:25 (IST)

मुंबई: महा विकास अघाड़ी(MVA) की बैठक के बाद सीट बंटवारे पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, ''महाराष्ट्र में MVA वंचित बहुजन अघाड़ी से बात कर रही है. कौन कहां से चुनाव लड़ेगा इसे लेकर हमारा मसौदा लगभग तैयार है. हम कल एक बार फिर साथ बैठेंगे और उनके अंतिम प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

27 Feb, 18:35 (IST)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ऐलान- झज्जर जिला बनेगा पुलिस कमिश्नरेट.

27 Feb, 16:31 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जो लोग दिल्ली के AC कमरों में बैठकर देश को टुकड़ों में बांटने की कोशिश करते हैं, वे आकर देख लें की आज तमिलनाडु हिंदुस्तान का भाग्य बनाने वाला राज्य बन गया है.

27 Feb, 16:03 (IST)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटन स्थल रोहतांग अटल टनल इलाके में ताजा बर्फबारी हुई.

#WATCH कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: रोहतांग अटल टनल में ताजा बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/QhHskJt5Nt

27 Feb, 15:42 (IST)

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय करने पर बहस आज पूरी हो गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले के स्पष्टीकरण के लिए 15 मार्च को दोपहर 2 बजे सूचीबद्ध किया है. यह मामला 6 महिला पहलवानों की शिकायतों पर दर्ज किया गया था.

27 Feb, 15:33 (IST)

Rajya Sabha Elections 2024: कोविड संक्रमित बीजेपी विधायक नील रतन पटेल अपना वोट डालने के लिए एम्बुलेंस से यूपी विधानसभा पहुंचे. राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने 8 और समाजवादी पार्टी ने 3 उम्मीदवार उतारे हैं.

27 Feb, 15:03 (IST)

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के CM और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 8वां समन जारी किया है. ED ने उन्हें 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, February 27, 2024: मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चुराचांदपुर जिले में मोबाइल डेटा सेवाओं सहित इंटरनेट निलंबन दो मार्च तक बढ़ा दिया है. संयुक्त सचिव (गृह) मायेंगबाम वीटो सिंह ने एक आदेश में कहा कि राज्य सरकार ने चुराचांदपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद वीपीएन के जरिए इंटरनेट सेवा, मोबाइल डेटा सेवाओं और इंटरनेट/डेटा सेवाओं का निलंबन जारी रखने का निर्णय लिया है.

मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने 16 फरवरी को चुराचांदपुर में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया था, जिसके पांच दिन बाद 800 से 1,000 लोगों की भीड़ ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के कार्यालय परिसरों में घुसकर तोड़फोड़ की और सरकारी संपत्तियों को आग लगा दी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया.

सुरक्षा बलों के साथ झड़प में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. जब सशस्त्र बदमाशों के साथ कांस्टेबल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मणिपुर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल के निलंबन का विरोध करने के लिए भीड़ जिला कार्यालय परिसर में घुस गई.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट