Kalyan Lift Accident: छठे फ्लोर से लिफ्ट गिरी नीचे, 4 लोग हुए घायल, 2 के पैर हुए फ्रैक्चर, कल्याण की बिल्डिंग में बड़ा हादसा

ठाणे जिले (Thane District) के कल्याण (Kalyan) वेस्ट की एक बिल्डिंग की लिफ्ट (Lift) छठे फ्लोर से गिर गई. इस लिफ्ट के गिरने के कारण 4 लोग घायल हो गए है.

Credit-(Pixabay)

Kalyan Lift Accident: ठाणे जिले (Thane District) के कल्याण (Kalyan) वेस्ट की एक बिल्डिंग की लिफ्ट (Lift)छठे फ्लोर से गिर गई. इस लिफ्ट के गिरने के कारण 4 लोग घायल हो गए है. ये घटना रॉयल गैलेक्सी की बताई जा रही है.बताया जा रहा है की इस लिफ्ट में 8 लोग सवार थे. इस हादसे में 2 लोगों के पैर फ्रैक्चर (Fracture)हो चुके है. इस घटना के बाद बिल्डिंग (Building)में खलबली मच गई. जानकारी के मुताबिक़ बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर पर अंकित मेस्त्री के घर गणपति की स्थापना हुई थी. जिसके कारण उनके घर लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे.

उसी दौरान ये हादसा हुआ. लोगों का कहना है की कई दिनों से लिफ्ट का मेंटेनेंस का काम शुरू था, बावजूद इसके लिफ्ट को शुरू किया गया. जबकि लिफ्ट खराब थी. ये भी पढ़े:Thane Lift Collapse Video: महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, 40 मंजिला इमारत की सर्विस लिफ्ट गिरी, 5 मजदूरों की मौत, 2 जख्मी

बिल्डिंग के लोगों ने उठाए सवाल

बिल्डिंग (Building) के लोगों का कहना है की बिल्डिंग में दो लिफ्ट है. बावजूद इसके खराब लिफ्ट का इस्तेमाल शुरू रख लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया. इस हादसे के बाद बिल्डिंग मेंटेनेंस और सुरक्षा का सवाल एक बार फिर खड़ा हो गया है.

हादसे में 4 घायल

इस हादसे में 4 लोग घायल हुए है तो वही दो लोगों के पैर टूट गए है. घायलों का हॉस्पिटल (Hospital) में इलाज शुरू है. खराब लिफ्ट को शुरू रखने के कारण नागरिकों में रोष फैल गया है. गनीमत रही की इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई. लेकिन सुरक्षा का सवाल बरकरार है.

 

Share Now

\