Leopard Attacks Bike Rider: चलती बाइक पर तेंदुए ने किया हमला, शख्स की बाल बाल बची जान, तिरुपति के जू पार्क रोड की घटना का VIDEO आया सामने
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर जंगल से जा रहे एक बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया. गनीमत रही कि तेंदुए ने बाइक के पीछे से हमला किया. जिसके कारण बाइक सवार की बाइक नहीं गिरी और वह आगे बढ़ गया.
Leopard Attacks Bike Rider: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जहांपर जंगल से जा रहे एक बाइक सवार पर तेंदुए ने हमला कर दिया. गनीमत रही कि तेंदुए ने बाइक के पीछे से हमला किया. जिसके कारण बाइक सवार की बाइक नहीं गिरी और वह आगे बढ़ गया. अगर तेंदुआ सामने से हमला करता तो बाइक सवार की जान पर आफत आ सकती थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें की इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आएं है, जिसमें जंगली जानवरों ने राहगीरों पर हमला किया है.
जिसके कारण वे बाइक से भी गिर चुके है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Leopard Attack in Bahraich: बहराइच में तेंदुए ने किया बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, शोर मचाने पर लोगों ने पहुंचकर बचाई जान, बहराइच जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO
बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला
आंध्रप्रदेश | तिरुपति के जू पार्क रोड पर चलती बाइक पर तेंदुए ने किया अटैक, वीडियो वायरल
#Tirupati #ViralVideos #Leopard #PanthorAttack #AndhraPradesh pic.twitter.com/oGCB5ba6ej
— Vistaar News (@VistaarNews) July 26, 2025
जू पार्क रोड पर हमला
तिरुपति के जू पार्क रोड पर एक तेंदुए ने चलती बाइक सवार पर हमला करने की कोशिश की. यह घटना रात की है, जब बाइक सवार सामान्य रूप से सड़क पर चला जा रहा था और तेंदुआ झाड़ियों से छलांग लगाकर उस पर झपटा.बाइक के पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने पूरी घटना को लाइव रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ अचानक सामने आता है और बाइक सवार की ओर लपकता है, लेकिन सवार की तेज रफ्तार और किस्मत से वह बच निकलता है.यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पहले भी हो चुकी हैं हमले की कोशिशें
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी तेंदुए द्वारा पहले भी इस इलाके में हमले की कोशिशें की जा चुकी हैं. हालांकि यह पहली बार है जब उसकी हरकत कैमरे में कैद हुई है, जिससे वन विभाग और प्रशासन की नींद उड़ गई है.घटना के बाद से जू पार्क रोड से गुजरने वाले लोगों में भय का माहौल है. आम लोग अब इस मार्ग पर रात के समय जाने से कतराने लगे हैं.कई लोगों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके.
वन विभाग की टीम अलर्ट
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम तैनात कर दी है.अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर ट्रैप कैमरे और गश्ती दल लगाए जाएंगे ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

