देश

पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मनसुख मांडविया भारत को खेल जगत में महाशक्ति बनाने और हमारे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं
PM Modi | X

नई दिल्ली, 1 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने रविवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मनसुख मांडविया भारत को खेल जगत में महाशक्ति बनाने और हमारे युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी ऊर्जा से काम कर रहे हैं. हमारे श्रमिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयास भी उतने ही सराहनीय हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. ईश्वर करे कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं.“

पीएम मोदी से मिली शुभकामनाओं पर केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा, “पीएम मोदी आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. मैं आपके निरंतर मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं. आप हमारे लिए हर दिन कड़ी मेहनत करने और देश के विकास और कल्याण में योगदान देने के लिए प्रेरणा स्रोत रहे हैं.“ यह भी पढ़ें : तेज प्रताप ने लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए लिखा भावुक संदेश, कहा- मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. भगवान सोमनाथ से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.“

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, आपके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.“

दूसरी ओर रविवार को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "पिछले 24 रविवार से फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास के तहत नियमित साइकिलिंग का आयोजन किया गया है. 'संडे ऑन साइकिल' पहल अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुकी है. पीएम मोदी ने फिट इंडिया का मंत्र दिया और देश के युवाओं ने उसे साकार किया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).