गुजरात की लड़की क्षमा बिंदु ने बिना दूल्हे के खुद से की शादी, लिए सात फेरे- जानें हनीमून का प्लान

खुद से शादी करने का इरादा जाहिर करने के बाद सुर्खियों में आई गुजरात की लड़की क्षमा बिंदु ने अपने आवास पर एक निजी समारोह में अपनी शादी कर ली है

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बड़ौदा: खुद से शादी करने का इरादा जाहिर करने के बाद सुर्खियों में आई गुजरात की लड़की क्षमा बिंदु ने अपने आवास पर एक निजी समारोह में अपनी शादी कर ली है। क्षमा ने मेहंदी, हल्दी की रस्में निभाईं और बुधवार को अपने दोस्तों और सहकर्मियों सहित दस लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली. इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए 24 साल की क्षमा ने हिंदी में पोस्ट किया, "खुद से मोहब्बत में पड़ गई, कल मैं अपनी ही दुल्हन बन गई.

उनकी 'मेहंदी' की तस्वीरों में उन्हें कुर्ता, जैकेट और धोती पहने देखा जा सकता है. क्षमा 11 जून को शादी करने वाली थीं, लेकिन उस दिन किसी विवाद की आशंका की वजह से उन्होंने तय समय से पहले 8 जून को ही खुद से किया वादा पूरा किया. क्षमा के आत्म प्रेम की अभिव्यक्ति ने मिली जुली प्रतिक्रिया प्राप्त की.  एक तरफ जहां उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने उनका समर्थन किया. यह भी पढ़े: गुजरात: दूल्हे का पिता दुल्हन की मां को लेकर भागा, शादी हुई कैंसल

आईएएनएस से बात करते हुए, क्षमा ने कहा कि उसने अपना विवाह स्थल बदल दिया और इसे सरल रखा, क्योंकि वह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी. उन्होंने शादी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें विश करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bihar Bride Buying Racket Busted: रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 लोग हिरासत में, नाबालिग लड़की को शादी से कराया मुक्त

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड