एजेंसी न्यूज

Vaccination: इंदौर में 25 लाख लोगों ने नहीं लिया कोरोना का बूस्टर डोज, कोविशील्ड का स्टॉक खत्म

कोविड-19 की पिछली लहरों के दौरान मध्यप्रदेश में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इंदौर जिले में जहां करीब 83 प्रतिशत लोगों ने टीके की एहतियाती खुराक लेने से परहेज किया है, वहीं जिले में कोविशील्ड का स्टॉक खत्म हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Vaccination: इंदौर में 25 लाख लोगों ने नहीं लिया कोरोना का बूस्टर डोज, कोविशील्ड का स्टॉक खत्म
The Vaccine War

इंदौर, 23 दिसंबर कोविड-19 की पिछली लहरों के दौरान मध्यप्रदेश में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे इंदौर जिले में जहां करीब 83 प्रतिशत लोगों ने टीके की एहतियाती खुराक लेने से परहेज किया है, वहीं जिले में कोविशील्ड का स्टॉक खत्म हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें: Covishield वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को Omicron के खिलाफ अधिकतम सुरक्षा प्रदान करता है Corbevax Booster

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया कि इंदौर में अब तक 30 लाख लोग कोविड-19 से बचाव के टीके की दो खुराक ले चुके हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से केवल पांच लाख लोगों ने इसकी एहतियाती खुराक लेने में दिलचस्पी दिखाई है.

उन्होंने कहा, "यानी इंदौर जिले में अब भी 25 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक नहीं ली है."

गुप्ता ने हालांकि बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में एहतियाती खुराक लेने के प्रति लोगों का रुझान

सामने आया है और इसके मद्देनजर टीकाकरण केंद्रों की तादाद बढ़ाई गई है.

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कोविशील्ड टीके का स्टॉक खत्म हो गया है और इसकी 15,000 खुराकों के इंतजाम के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है.

गुप्ता ने कहा, "चूंकि लोग लम्बे समय से कोविशील्ड की एहतियाती खुराक नहीं ले रहे थे. इसलिए हमें इसकी खुराक नहीं भेजी जा रही थीं."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).