विशाखा रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा हुआ जब प्लेटफार्म नंबर 4 पर तिरुमला जा रही कोरबा-विशाखा एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई. इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया. इस भयंकर आग में बोगी M1, B7 और B6 सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं. घटना के दौरान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे. इस भयंकर हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें और धुआं उठता देखा जा सकता है.
विशाखा रेलवे स्टेशन पर तिरुमला जा रही एक ट्रेन में आग लग गई.
आग में बोगी M1, B7 और B6 सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं.#Visakha Korba-Visakha express #railway @RailMinIndia pic.twitter.com/1j7NSpOk4C
— Shubham Rai (@shubhamrai80) August 4, 2024













QuickLY