कोलकाता के नागेरबाजार में विस्फोट, 5 घायल
कोलकाता: कोलकाता के उतरी उपनगर के नगर बाजार इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के सामने मंगलवार को हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की घटना दम दम पुलिस थाना क्षेत्र के व्यस्त काजीपारा क्षेत्र के भूतल पर स्थित फल की एक दुकान के बाहर सुबह नौ बजे हुआ.
घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि घटना करीब साढ़े नौ बजे सुबह घटित हुआ . जिसके बाद घायलों को सरकारी आरजी कार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है.
अधिकारी ने यह भी बताया कि इस इमारत में दक्षिणी दम दम नगर निगम के अध्यक्ष का कार्यालय भी है. पुलिस ने बताया कि विस्फोट किस प्रकृति का था यह पता लगाने के लिए एक फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों को घटनास्थल पर भेजा गया है.
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: पश्चिम एशिया तनाव के बीच PM नरेंद्र मोदी करेंगे तेल-गैस हालात की समीक्षा, सप्लाई पर सरकार की कड़ी नजर
8th Pay Commission Latest News: क्या 2026 में बदल सकता है DA का फॉर्मूला? सैलरी में हो सकता है बड़ा बदलाव
Bihar Diwas 2026: बिहार दिवस पर पीएम मोदी के संदेश से गदगद हुए सीएम नीतीश कुमार; प्रधानमंत्री का जताया आभार, कहा- 'विकसित बनेगा बिहार'
Middle East Crisis: एयर इंडिया और इंडिगो आज संचालित करेंगे 50 विशेष उड़ानें; तनाव के बीच भारतीय यात्रियों की वतन वापसी के लिए बड़ा कदम
\