देश

Kerala: फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा, स्टेडियम की अस्थाई गैलरी गिरी, करीब 200 लोग घायल

केरल के मलप्पुरम के पुंगोड में कल एक फुटबॉल मैच के दौरान अस्थायी गैलरी ढह गई, जिससे करीब 200 लोग घायल हो गए. पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

Kerala: फुटबॉल मैच के दौरान बड़ा हादसा, स्टेडियम की अस्थाई गैलरी गिरी, करीब 200 लोग घायल
(Photo Credit : Twitter)

मलप्पुरम, 19 मार्च: उत्तरी केरल के मलप्पुरम जिले में वंदूर के पास शनिवार रात एक फुटबाल स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा ढह जाने (Temporary Gallery Collapsed) से करीब 200 लोगों घायल हो गए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना वंदूर और कालिकावु के पास एक फुटबॉल के दीवाने गांव पोंगोडु से मिली, जहां एक ‘सेवेन्स’ फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. Bihar: बेतिया में पुलिस कस्टडी में मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने फूंका थाना, पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यह घटना रात करीब नौ बजे की है जब दो स्थानीय टीमों के बीच सेवेन्स फाइनल मैच खेला जा रहा था. पुलिस ने कहा, ‘‘घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.’’ हादसे के दौरान अस्थायी गैलरी में कथित तौर पर 2,000 से अधिक दर्शक मौजूद थे. दीर्घा के गिरते ही मैदान में भगदड़ मच गई.

मलप्पुरम मे दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही थी, जिसकी नजह से अस्थाई दीर्घा ढह गई. यह हादसा एक महीने तक चले फुटबॉल लीग के आखिरी दिन हुआ. मैच के शुरू होने से एक घंटे पहले स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).