Kerala Stray Dog Attack Video: केरल में आवारा कुत्तों का आतंक, मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला
Dogs (Photo Credit : Twitter)

Kerala Stray Dog Attack Video: केरल के कन्नूर में हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक तीसरी कक्षा में पढने वाली बच्ची पर आवारा कुत्तों का एक झुंड ने अकेला पाकर उसके ऊपर हमला कर दिया. हालंकि बच्ची की आवाज सुनने के बाद एक महिला ने दौड़ कर मासूम की जान बचाई. जिसके बाद उसकी जान बच सकी. लेकिन बच्ची कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसका इलाज अस्पतला में चल रहा है. घटना सोमवार शाम (19 जून) की है. बताया जा रहा है कि तीसरी कक्षा की छात्रा का आवारा कुत्ते पीछा कर रहे थे. छात्रा ने जैसे ही मेन गेट से एंट्री की, तीन आवारा कुत्ते भी उसके पीछे से आ गए और बच्ची पर हमला कर दिया. हमले की वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कुत्तों का एक झुंड बच्ची को नोच रहे हैं. इस बीच बच्ची जोर-जोर से बचाने को लेकर चिल्ला रही है. बता दें कि हाल ही में कन्नूर जिले के मुझुपिलंगड़ के रहने वाले 11 वर्षीय निहाल नौशाद की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई थी.

Video: