देश

केरल: अपने ही पड़ोसी की बिल्ली के बच्चों को मारा और पकाकर खा गया' ये शख्स, युवक ने दर्ज कराई FIR

स्टीफन ने बताया कि उनके पास दो बिल्ली के बच्चे थे एक का नाम कुंजय और दूसरे का सुसन्ना था. स्टीफन ने कहा एक दिन उन्होंने अपने पड़ोस में गोली की वाज सुनी थी. लेकिन उस वक्त उन्होंने ध्यान नहीं दिया. लेकिन कुंजय घायल था और उसकी मौत हो गई, जिसे घर के आंगन में दफना दिया था. वहीं कुछ दिन बाद दूसरी बिल्ली सुसन्ना गायब हो गई. स्टीफन का आरोप है कि पड़ोसी ने बिल्ली के बच्चे सुसन्ना की गोली मारकर जान लेली और और उसे पकाकर फिर खा लिया.

केरल: अपने ही पड़ोसी की बिल्ली के बच्चों को मारा और पकाकर खा गया' ये शख्स, युवक ने दर्ज कराई FIR
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

आपने कभी किसी को बिल्ली का बच्चा खाते देखा है. कुछ ऐसा ही केरल के कोट्टयम में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. केरल के कोट्टायम (Kottayam ) शहर के एसएच माउंट का है. जहां पर एक शख्स ने एक आदमी पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी दो बिल्ली के बच्चों को पहले बंदूक से गोलीमार और फिर उन्हें पका के खा गया. आरोप लगाने वाले शख्स का नाम संजू स्टीफन मेनका गांधी को भी पत्र लिखा है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है.

स्टीफन ने बताया कि उनके पास दो बिल्ली के बच्चे थे एक का नाम कुंजय और दूसरे का सुसन्ना था. स्टीफन ने कहा एक दिन उन्होंने अपने पड़ोस में गोली की वाज सुनी थी. लेकिन उस वक्त उन्होंने ध्यान नहीं दिया. लेकिन कुंजय घायल था और उसकी मौत हो गई, जिसे घर के आंगन में दफना दिया था. वहीं कुछ दिन बाद दूसरी बिल्ली सुसन्ना गायब हो गई. स्टीफन का आरोप है कि पड़ोसी ने बिल्ली के बच्चे सुसन्ना की गोली मारकर जान लेली और और उसे पकाकर फिर खा लिया.

यह भी पढ़ें:- बारिश से बचने के लिए बिल्डिंग में घुसा कुत्ता, गार्ड ने बेरहमी से पीटा, कोमा में पहुंचा बेजुबान जानवर, देखें वायरल वीडियो

फिलहाल मामला अब पुलिस स्टेशन में दर्ज हो गया है. वहीं स्टीफन ने कई एनजीओ को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है. गौरतलब है कि कुछ साल पहले चेन्नई में छात्र ने कुत्ते को छत से नीचे फेंक दिया था. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).