शर्मनाक! केरल में पति ने सांप से कटवा कर ली पत्नी की जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
केरल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की जान लेने की साजिश रची. आरोपी पति ने सोते समय कोबरा सांप से कटवा कर पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
कोल्लम: केरल (kerala) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की जान लेने की ऐसी साजिश रची कि सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. आरोपी पति ने अपनी पत्नी को मौत (Wife's Murder) के घाट उतारने के लिए उसे सांप से कटवा (Snake Bite) दिया, ताकि किसी को उस पर हत्या का शक न हो. रिपोर्ट के अनुसार, सूरज (Sooraj) नाम के एक शख्स पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी को सोते समय जहरीले सांप (Snake) से डंसवा कर मार डालने का आरोप लगा है.मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का कहना है कि परिवार वालों को उस व्यक्ति पर संदेह हो गया था, क्योंकि पिछले तीन महीनों में महिला को दूसरी बार सांप ने डंसा था.
अचंल सिटी में रहने वाले इस दंपत्ति की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी. बताया जा रहा है कि पति सूरज ने अपने दोस्त सुरेश के साथ मिलकर अपनी पत्नी को सांप से कटवा कर मारने की खौफनाक साजिश रची, लेकिन पहली बार वो अपने मकसद में नाकाम रहा और एक बार फिर उसने पत्नी को सांप से कटवाने की साजिश रची. कहा जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के पीछे शख्स का मकसद दूसरी शादी करना था. यह भी पढ़ें: दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद स्पेशल सेल से फरार हवलदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा द्वारा जांच के बाद उन्होंने पथनमथिट्टा जिले के अदूर के एक निजी बैंक कर्मचारी सूरज और उसे कोबरा और रसेल वाइपर सांप लाकर देने वाले सपेरे को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि कोबरा और रसेल वाइपर प्रजाति के सांप बहुत जहरीले होते हैं, ये जिन्हें डंस लेते हैं उनका बचना बेहद मुश्किल होता है.
गौरतलब है कि मृत महिला के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि कुछ महीने पहले वह एक सर्पदंश से बच गई थी. महिला के माता पिता को बीते सात मई को ही अपनी बेटी की हत्या होने का संदेह हो गया था. पुलिस के मुताबिक दोनों की शादी को दो साल हो गए थे, शादी में सूरज को सोने के कई आभूषण मिले थे. पुलिस के अनुसार, शख्स ने धन के लालच और दूसरी शादी के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया है.
(भाषा इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

