Kerala Heavy Rain: उत्तर व मध्य केरल में भारी बारिश, 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी
केरल के मध्य और उत्तरी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश की संभावना है.
तिरुवनंतपुरम, 23 जुलाई: केरल के मध्य और उत्तरी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने राज्य के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश की संभावना है. यह भी पढ़ें: Uttarkashi Heavy Rain: उत्तरकाशी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 50 बिल्डिंगे क्षतिग्रस्त, सड़के टूटी, 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद
भारतीय मौसम विभाग ने एक बयान में कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने से राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में 26 जुलाई तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वानुमान में कहा कि पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, इडुक्की, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 26 जुलाई तक हल्की बारिश होने की संभावना है.
Tags
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, March 13, 2026: चांदी की कीमतों में स्थिरता, ₹3,04,000 प्रति किलो पर पहुंचा भाव; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
Gold Rate Today, March 13, 2026: भारत में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त, 24 कैरेट का भाव ₹1,63,800 के पार; जानें अपने शहर का रेट
Mahakumbh Girl: कौन हैं फरमान खान? 'महाकुंभ गर्ल' मोनालिसा भोसले ने परिवार के विरोध के बीच जिनसे रचाया अंतरधार्मिक विवाह
SBI कर्मचारी की विदाई का भावुक वीडियो वायरल: केरल में दशकों की सेवा के बाद 'आखिरी दिन' का यह पल जीत रहा लोगों का दिल
\