SHOCKING: तालाब में नहाने के बाद दिमाग में घुस गया अमीबा, खा गया मस्तिष्क, 15 साल के लड़के की मौत

केरल के अलाप्पुझा जिले में एक 15 वर्षीय लड़के की दिमाग खाने वाले अमीबा के कारण मौत हो गई. अमीबा नाक के जरिए मस्तिष्क तक पहुंच जाता है. यह दिमाग में सूजन पैदा करता है और मस्तिष्क के ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है.

(Photo Credit : Twitter)

केरल: केरल के अलाप्पुझा जिले में एक 15 वर्षीय लड़के की दिमाग खाने वाले अमीबा के कारण  मौत हो गई. प्राथमिक अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस के रूप में जाना जाने वाला यह संक्रमण नेगलेरिया फाउलेरी के कारण होता है. पनायवली गांव के लड़के का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था और गुरुवार शाम को उसकी मौत हो गई.

एक सप्ताह पहले बुखार आने पर उसे स्थानीय क्लिनिक लाया गया था. रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें संक्रमण का पता चला. लड़का अपने घर के पास एक तालाब में नियमित रूप से स्नान कर रहा था और डॉक्टरों ने कहा कि वह जलस्रोत में नेगलेरिया से संक्रमित हो गया. Viral Video: गजराज के साथ सेल्फी लेना चाहते थे युवक, गुस्साए हाथियों के झुंड ने कर दिया हमला

नेगलेरिया क्या है?

नेगलेरिया एक अमीबा, एककोशिकीय जीव है जो मनुष्यों को संक्रमित कर सकता है. पहली बार यह 1965 में ऑस्ट्रेलिया में खोजा गया, यह आमतौर पर गर्म झरनों, नदियों और झीलों में पाया जाता है. अमीबा मिट्टी और गर्म ताजे पानी में रहता है और आम तौर पर जब कोई तैरता है या गोता लगाता है और ताजे पानी में सिर डुबोता है तो नाक के माध्यम से यह शरीर में प्रवेश कर जाता है. इसके बाद यह अमीबा नाक के जरिए  मस्तिष्क तक पहुंच जाता है. यह दिमाग में सूजन पैदा करता है और मस्तिष्क के ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है.

मस्तिष्क को खा जाने वाले संक्रमण के लक्षण क्या हैं?

संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण हैं:

बाद के चरण में

कई बार गंदे पानी से नाक साफ करने की कोशिश में भी मरीज संक्रमित हो जाते हैं। लेकिन पानी की बूंदों से इसके फैलने का कोई सबूत नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट