BREAKING: गुजरात के राजकोट में बड़ा हादसा, अटलांटिस बिल्डिंग में आग लगने से 3 की मौत, 30 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; VIDEO
गुजरात के राजकोट में होली के मौके पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बहुमंजिला अटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीस से ज्यादा लोग फंसे होने की आशंका है.
Fire at Atlantis building in Rajkot: गुजरात के राजकोट में होली के मौके पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बहुमंजिला अटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की जान चुकी है, जबकि तीस से ज्यादा लोग फंसे होने की आशंका है. यह हादसा 150 फुट रिंग रोड स्थित अटलांटिस बिल्डिंग में हुआ, जहां छठी और सातवीं मंजिल पर अचानक आग लग गई, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी.
राजकोट में अटलांटिस बिल्डिंग में लगी आग
फिलहाल, मौके पर दमकल विभाग की टीमें मौजूद हैं और लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है. बिल्डिंग में आग लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर अफरातफरी का माहौल देखा जा सकता है. यह भी पढ़े: Gujarat Fire Breaks: गुजरात के एक गोदाम में आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत, तीन अन्य घायल
राजकोट में इमारत में लगी भीषण आग
आग लगने के वजहों का पता नहीं
हालांकि आग कैसे लगी, अब तक वजहों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन बहुमंजिला बिल्डिंग होने की वजह से दमकल टीम को आग बुझाने के साथ ही रेस्क्यू करने में भी दिक्कत आ रही है.
जानें प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के बाद चारों ओर धुआं फैल गया, जिससे बिल्डिंग में लोग फंस गए. कई लोगों ने खिड़कियों और बालकनियों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद इसकी सूचना बाहर तक पहुंची
मौके पर राजकोट के एसीपी बीजे चौधरी पहुंचे
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही राजकोट के एसीपी बीजे चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता दर्शिता शाह ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

