Madhya Pradesh: इंदौर में केंद्रीय विद्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, आईएसआई के नाम के आईडी से आया मेल
पिछले कुछ दिनों हॉस्पिटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आ रहे है. इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश के इंदौर में एक केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आया है.
Madhya Pradesh : पिछले कुछ दिनों हॉस्पिटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आ रहे है. इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश के इंदौर में एक केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आया है. जिसके कारण प्रशासन में हडकंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक़ इंदौर की आईआईटी के पास ये स्कुल स्थित है.
स्कुल को मेल आईएसआई के आईडी से भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक़ केंद्रीय विद्यालय को इंडिपेंडेंस दिवस के दिन स्कुल की बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी दी गई है. ये भी पढ़े :Threat to bomb on CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पुलिस हिरासत में
पुलिस हेडक्वार्टर के उपाधीक्षक उमाकांत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की ईमेल में 15 अगस्त से पहले स्कुल को उड़ाने की धमकी दी है. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. ईमेल पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के नाम से एक आईडी से भेजा गया था और स्कूल के आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर भेजा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

