एजेंसी न्यूज

Threat to bomb on CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पुलिस हिरासत में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत चालान किया.

Threat to bomb on CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पुलिस हिरासत में
Credit -ANI

प्रयागराज, 19 जुलाई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत चालान किया.

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) अभिषेक भारती ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी युवक अनिरुद्ध पांडेय ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रसिद्धि पाने के लिए ‘एक्स’ पर यह पोस्ट किया था और इसके लिए उसने यूट्यूब पर कई वीडियो देखे थे. भारती ने बताया कि सरायइनायत थाना अंतर्गत अमर्सापुर मलावा बुजुर्ग गांव का निवासी अनिरुद्ध एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है और उसने बीते दिनों ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. यह भी पढ़ें : Delhi Weather Update: दिल्ली में सुबह धूप खिली, हल्की बारिश का अनुमान

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम तुरंत हरकत में आई और बुधवार देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत उसका चालान किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).