नए साल में कश्मीरियों के लिए अच्छी खबर, मोबाइल फोन पर SMS सेवा बहाल, सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट भी शुरू
हालाँकि मोबाइल इंटरनेट के अलावा अधिकतर सेवाएं प्रतिबंध के एक सप्ताह के भीतर जम्मू में शुरू कर दी गई थीं लेकिन कश्मीर में लैंडलाइन और पोस्ट पेड सेवा कई चरणों में बहाल की गई।
जम्मू: साढ़े चार महीने बाद मंगलवार मध्यरात्रि से कश्मीर में सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा और सभी मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवा बहाल कर दी गई है. यह कदम नववर्ष के आगमन के साथ उठाया गया है. हालाँकि मोबाइल इंटरनेट के अलावा अधिकतर सेवाएं प्रतिबंध के एक सप्ताह के भीतर जम्मू में शुरू कर दी गई थीं लेकिन कश्मीर में लैंडलाइन और पोस्ट पेड सेवा कई चरणों में बहाल की गई.
जम्मू कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी सरकारी अस्पतालों में 31 दिसंबर मध्यरात्रि से इंटरनेट सेवा और सभी मोबाइल फोन पर पूरी तरह से एसएमएस सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है.’’ यह कदम नववर्ष के आगमन के साथ उठाया गया है.
संबंधित खबरें
Tulip Garden: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में 16 मार्च से खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन; पहले दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद
भारत में LPG सिलेंडर बुक करना हुआ आसान: इंडेन, एचपी और भारत गैस के लिए व्हाट्सएप और मिस्ड कॉल नंबर जारी
Petrol Price Today, March 13, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में पेट्रोल के ताजा रेट
Silver Rate Today, March 13, 2026: चांदी की कीमतों में स्थिरता, ₹3,04,000 प्रति किलो पर पहुंचा भाव; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
\