देश

Karnataka Shocker: शिवमोग्गा में 16 वर्षीय नाबालिक लड़की से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार- दो अन्य की तलाश जारी

कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक कोविड-केयर सेंटर में अपनी मां की देखभाल करने वाली 16 वर्षीय एक लड़की के साथ शनिवार को चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया.

Karnataka Shocker: शिवमोग्गा में 16 वर्षीय नाबालिक लड़की से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार- दो अन्य की तलाश जारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के शिवमोग्गा (Shivamogga) में एक कोविड-केयर सेंटर में अपनी मां की देखभाल करने वाली 16 वर्षीय एक लड़की के साथ शनिवार को चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. मुख्य आरोपी हॉस्पिटल का एक ही एक कर्मी है, जिसने पहले लड़की से दोस्ती की और फिर उसे कार ड्राइव के लिए मनाया. पुलिस ने वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया है. वार्ड बॉय के अलावा एक अन्य आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. अभी दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मैकगैन अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है. लड़की पिछले सप्ताह से अस्पताल में रह रही थी क्योंकि उसकी मां का इलाज चल रहा था. पुलिस ने बताया वार्ड बॉय हर दिन लड़की को खाना मुहैया कराता था, उसने लड़की से दोस्ती की. इसके बाद लड़की से कहा कि वह उसे खाने के लिए बाहर ले जाएगा.उसकी बातों को मानते हुए लड़की अस्पताल के बाहर खड़ी कार में सवार हो गई. जहां वार्ड बॉय के अलावा तीन अन्य युवक भी थे. Gangrape in Mumbai Hotel: इंगेजमेंट पार्टी में बुलाकर मुंबई के एक होटल में तीन लोगों द्वारा महिला का गैंगरेप.

आरोपी उसे शिवमोग्गा-सागर हाईवे से दूर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य दो की तलाश जारी है. पुलिस ने कहा, मामले की जांच जारी है दो अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).