Karnataka: प्रेमी की फेक सुसाइड की बात सुनकर महिला ने की आत्महत्या
कर्नाटक (Karnataka) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी की मौत की खबर सुनकर आत्महत्या कर ली. हालांकि सच कुछ और ही था. दरअसल प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया था. वह लड़की के माता-पिता को इस रिश्ते के लिए मानना चाहता था.
कर्नाटक (Karnataka) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी की मौत की खबर सुनकर आत्महत्या कर ली. हालांकि सच कुछ और ही था. दरअसल प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया था. वह लड़की के माता-पिता को इस रिश्ते के लिए मानना चाहता था.
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सक्कमा और अरुण एक रिश्ते में थे, लेकिन अपने परिवार को इसके लिए राजी नहीं कर पा रहे थे. इस बीच अरुण ने अपने दोस्त गोपाल को सक्कमा के जीजा को एक पुलिसकर्मी बनकर फोन करने के लिए कहा ताकि उन्हें आत्महत्या की गढ़ी गई कहानी के बारे में बताया जा सके.
गोपाल ने सक्कमा के जीजा प्रज्वल को बताया कि अरुण ने उसकी जान लेने का प्रयास किया था और वह अस्पताल में है. फिर उसने प्रज्वल से अरुण और सक्कमा की शादी कराने के लिए कहा. अरूण के दोस्त ने कहा, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वह महिला के परिवार के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करेगा.
लेकिन यह साजिश गलत हो गई. जब प्रज्वल ने सक्कमा को इस बारे में बताया तो वह यह सह नहीं सकी और उसने आत्महत्या कर ली. सक्कमा ने अरुण की आत्महत्या के बारे में सुनकर अपनी जान ले ली. उसने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उनके रिश्ते और अपने परिवार के विरोध का जिक्र था.
अब सक्कमा के परिवार ने अरुण और गोपाल के खिलाफ फोन कॉल करने और फर्जी आत्महत्या की कहानी फैलाने के लिए केस दर्ज किया है. उनका कहना है कि इस झूठ की वजह से सक्कमा ने आत्महत्या कर ली. आगे की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

