Karnataka Exit Poll Results 2023 Live Updates: कर्नाटक में कांग्रेस को मिलेगी सत्ता? एग्जिट पोल में पिछड़ रही बीजेपी

आज शाम को साढ़े छह बजे यानी कर्नाटक में मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे. एग्जिट पोल के लाइव अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं. हम आप तक तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के नतीजे पहुंचाएंगे.

10 May, 19:10 (IST)

कर्नाटक चुनाव में मतदान खत्म हो चुका है. सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में बीजेपी 83-95 सीट मिलती दिख रही हैं. तो वहीं कांग्रेस 100-112 सीट जीत सकती है. बता दें कि कर्नाटक में अभी बीजेपी की सरकार है और चुनाव के नतीजे 13 मई को आने वाले हैं.

10 May, 19:04 (IST)

जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक मुताबिक कांग्रेस- 91 से 106, बीजेपी- 94 से 117 और जेडीएस को 14 से 24 सीटें मिलने की संभावना है.

10 May, 19:03 (IST)

Zee-Matrize ExitPoll के अनुसार एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है.

बीजेपी: 79-94 सीटें

कांग्रेस: 103-118 सीटें

JD(S) 25-33

अन्य: 2-5

10 May, 18:56 (IST)

TV9 कन्नड़ के एग्जिट पोल के अनुसार कर्नाटक में बीजेपी को 88 से 98 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिलने का अनुमान है.

10 May, 18:49 (IST)

जी न्यूज एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है. कांग्रेस को 103-118 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं बीजेपी को 79-94 सीटें मिलने का अनुमान है. जेडीएस के खाते में 25-33 सीटें आने की संभावना है.

10 May, 18:32 (IST)

कर्नाटक में मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है. 224 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है.


कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान समाप्त हो गए हैं. 224 सीटों वाले कर्नाटक में मतदान के बाद सभी की नजरें एग्जिट पोल पर होंगी. देखना दि‍लचस्‍प होगा क‍ि रुझान क‍िस पार्टी की पक्ष में हैं. चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे. ऐसे में पूरे देश के नजरें अब एग्जिट पोल्स पर हैं और लोगों बेसब्री के साथ यह जानने का इंतजार है कि कर्नाटक में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा.

आज शाम को साढ़े छह बजे यानी कर्नाटक में मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे. एग्जिट पोल के लाइव अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं. हम आप तक तमाम न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल के नतीजे पहुंचाएंगे.

कर्नाटक में हर पांच साल बाद सत्ता बदलने का ट्रेंड है. यह ट्रेंड पिछले 38 सालों से चल रहा है. लेकिन सत्ताधारी बीजेपी इस बार कर्नाटक में यह ट्रेंड तोड़ना चाहती है. वहीं, कांग्रेस इस बार बीजेपी को बाहर कर सत्ता में आने का दावा कर रही है.

कर्नाटक में विधासभा की 224 सीटें हैं. निर्वाचन आयोग ने चुनाव संपन्न कराने के लिए कर्नाटक में 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस बार सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 2,615 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोक रहे हैं. इन मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष हैं और 2,64,00,074 महिलाएं हैं. इसके साथ ही 'अन्य' 4,927 हैं, जबकि उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष हैं, 184 महिलाएं हैं, और एक थर्ड जेंडर है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना