Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में कुछ मौजूदा विधायकों का कट सकता है टिकट, पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने किया इशारा

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में चुनाव लड़ने के इच्छुक बीजेपी के कुछ मौजूदा विधायक इस बार टिकट गंवा सकते हैं.

पूर्व सीएम येदियुरप्पा (Photo Credits PTI)

Karnataka Assembly  Election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के   संसदीय बोर्ड के सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा (B.S. Yeddyurappa) ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में चुनाव लड़ने के इच्छुक बीजेपी के कुछ मौजूदा विधायक इस बार टिकट गंवा सकते हैं. नई दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि 170 से 180 उम्मीदवारों की सूची एक और दौर की बातचीत के बाद शाम तक जारी की जाएगी. यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव को लेकर सस्पेंस ख़त्म, BJP आज शाम तक जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची

एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या सभी मौजूदा विधायकों को टिकट मिलने वाला है, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि कुछ को छोड़कर अन्य को टिकट मिलने वाला है. टिकटों के ऐलान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई.

बैठक में कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया के खिलाफ वरुण निर्वाचन क्षेत्र में एक मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर भी चर्चा हुई. कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस प्लाटून को बेंगलुरु में भाजपा मुख्यालय में इस आशंका पर तैनात किया गया है, कि भाजपा समर्थक विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स