COVID-19: केरल में बढ़ रहे कोरोना मामलों से कर्नाटक में भी बिगड़ रही स्थिति, 32 स्टूडेंट मिले पॉजिटिव

केरल में कोरोना के मामलों में आई तेजी थमने का नाम नहीं के रही है. केरल में बढ़ते संक्रमण का असर अब पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी दिखने लगा है. कर्नाटक में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है. कर्नाटक के कोलार में एक कॉलेज में 32 छात्र COVID-19 पॉजिटिव पाए गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: ANI)

बेंगलुरु: केरल (Kerala) में कोरोना (COVID-19) के मामलों में आई तेजी थमने का नाम नहीं के रही है. केरल में बढ़ते संक्रमण का असर अब पड़ोसी राज्य कर्नाटक (Karnataka) में भी दिखने लगा है. कर्नाटक में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है. कर्नाटक के कोलार (Kolar) में एक कॉलेज में 32 छात्र COVID-19 पॉजिटिव पाए गए. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने बताया कि वे सभी केरल लौटे हैं. उन्होंने कहा, मैं कॉलेज का दौरा करूंगा और प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करूंगा. Third Wave Scare: केरल से हो चुकी है तीसरी लहर की शुरुआत? त्योहारों के सीजन में लापरवाही से बढ़ सकता है खतरा.

कर्नाटक में मंगलवार को COVID-19 के 1,217 नए मामले सामने आए हैं और 25 मरीजों की मौत हो गई. संक्रमण के सबसे ज्यादा 287 मामले बेंगलुरु अर्बन से सामने आए हैं. राज्य में फिलहाल 18,386 मरीजों का उपचार चल रहा है और दैनिक संक्रमण दर 0.94 फीसदी और मृत्यु दर 2.05 फीसदी दर्ज की गई.

केरल से लौटे छात्र 

बता दें कि केरल में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बाद पड़ोसी राज्य कर्नाटक ने केरल से आने वाले लोगों पर कई पाबंदियां लगाई हैं. कर्नाटक सरकार ने केरल से आने वाले लोगों के लिए 7 दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाइन अनिवार्य कर दिया है.

बता दें कि, मंगलवार को देश में कोरोना के 41,965 मामले सामने आए और 460 मरीजों की मौत हुई. इन मामलों में से 30,203 मामले और 115 मौतें सिर्फ केरल से हैं. केरल में मंगलवार को COVID-19 के 30,203 नए मामले सामने आए जबकि 115 और मरीजों की मौत हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड