Kanpur Violence: जफर हयात के संगठन को फंडिंग करते थे बिल्डर, बिजनेसमैन और राजनेता
कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि उसके संगठन को बिल्डरों, व्यापारियों और राजनीतिक पदाधिकारियों द्वारा फंडिंग मिलती थी.
कानपुर, 14 जून : कानपुर में 3 जून को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि उसके संगठन को बिल्डरों, व्यापारियों और राजनीतिक पदाधिकारियों द्वारा फंडिंग मिलती थी. एक पुलिस सूत्र के अनुसार, "हाशमी ने कबूल किया है कि उसे क्राउडफंडिंग के माध्यम से दान में एक बड़ी राशि मिली थी, जो उसके मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैन्स एसोसिएशन के फंड में आई थी."
पुलिस का दावा है कि हाशमी और उनके तीन सहयोगी सैफुल्ला, मोहम्मद नसीम और मोहम्मद उमर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य हैं. इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी कानपुर पुलिस से संपर्क कर इस मामले की रिपोर्ट मांगी. यह भी पढ़ें : UP: दंगा करने के आरोप में सपा के 30 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज, 10 गिरफ्तार
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि हाशमी ने फंडिंग के स्रोतों का खुलासा किया है, लेकिन वह 3 जून को हुई हिंसा से सीधे संबंध होने के सवालों पर चुप्पी साधे हुए है. अधिकारी ने कहा कि हाशमी के साथ गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों ने हिंसा में शामिल होने की बात स्वीकार की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

