Kanjhawala Death Case: घटना की रात सहेली के साथ स्कूटी पर निकली थी मृतका, CCTV फुटेज से खुलासा (Video)

दिल्ली के कंझावला मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, जब हमने मृतिक के रास्ते का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी. हादसे के वक्त उसके साथ एक लड़की थी. वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतिक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया.

अब इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में मृतका के साथ एक और लड़की की मौजूदगी दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की है.