देश

Shivraj Singh Chouhan Son Kunal's Wedding: भोपाल में शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी में शामिल हुए कमलनाथ, कांग्रेस नेता ने शेयर की तस्वीरें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर बधाई संदेश में लिखा, "कल यानी 14 फरवरी को भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के सुपुत्र कुणाल के विवाह समारोह में शामिल हुआ। नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं

Shivraj Singh Chouhan Son Kunal's Wedding: भोपाल में शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी में शामिल हुए कमलनाथ, कांग्रेस नेता ने शेयर की तस्वीरें
(Photo Credits Kamal Nath Twitter)

  Shivraj Singh Chouhan Son Kunal's Wedding:  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान की शादी 14 फरवरी को भोपाल में धूमधाम से संपन्न हुई. इस खास मौके पर भोपाल में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया. रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता पहुंचे, जिनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ भी शामिल थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद कमलनाथ ने नवविवाहित दंपति को बधाई दी है.

शिवराज के  बेटे की शादी में शामिल हुए कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कर बधाई संदेश में लिखा, कल यानी 14 फरवरी को भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के सुपुत्र कुणाल के विवाह समारोह में शामिल हुआ. नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं. यह भी पढ़े: Ambani Booked Stoke Park: लंदन में अंबानी परिवार ने 7-स्टार होटल को 2 महीने के लिए बुक किया, अब यहां होगा अनंत-राधिका की शादी का शानदार जश्न

भोपाल में शिवराज के बेटे की शादी में शामिल हुए कमलाथ

शादी समारोह में शामिल होने वाले नेता:

इस शादी समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).