Amethi Shocker: कलयुगी पिता ने बाप और बेटी का रिश्ता किया शर्मसार, 13 वर्षीय नाबालिग को बनाया हवस का शिकार; VIDEO
उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी पिता ने बाप और बेटी का रिश्ता शर्मशार कर दिया है. आरोपी ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है.
Amethi Shocker: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक कलयुगी पिता ने बाप और बेटी का रिश्ता शर्मसार कर दिया है. आरोपी ने अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया है. किशोरी ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त 2024 को उसके माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके अगले दिन उसकी मां अपनी बहन के पास दिल्ली चली गई. इस दौरान 8 अगस्त की रात मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने नशे की हालत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.
बेटी द्वारा इसका विरोध करने पर पिता ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने अपनी तहरीर में कहा कि 10 अगस्त को उसकी मां की दिल्ली में मौत हो गई. उनके अंतिम संस्कार के बाद उसने अपने पिता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया.
कलयुगी पिता ने बाप और बेटी का रिश्ता किया शर्मसार
दिनांक 14.08.2024 को थानाक्षेत्र बाजार शुक्ल की एक पीड़िता द्वारा अपने पिता के विरुद्ध दुष्कर्म करने की तहरीर देने पर थाना बाजार शुक्ल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर टीम बनाकर अभियुक्त की तलाश व शीघ्र गिरफ्तारी के संबन्ध में #CO_मुसाफिरखाना द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/7W1NvV5akR
— AMETHI POLICE (@amethipolice) August 15, 2024
इस घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया है. मुसाफिरखाना सीओ के अनुसार, नाबालिग ने 14 अगस्त को अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी थी. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है. आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

