देश

VIDEO: कोलकाता के उस अस्पताल में जमकर तोड़फोड़, जहां महिला डॉक्टर का हुआ था रेप और मर्डर; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शनकारियों द्वारा बीती रात तोड़फोड़ की गई है. इस घटना में अस्पताल का आपातकालीन वार्ड पूरी तरह से नष्ट हो गया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

VIDEO: कोलकाता के उस अस्पताल में जमकर तोड़फोड़, जहां महिला डॉक्टर का हुआ था रेप और मर्डर; पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Photo- X

Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शनकारियों द्वारा बीती रात तोड़फोड़ की गई है. इस घटना में अस्पताल का आपातकालीन वार्ड पूरी तरह से नष्ट हो गया है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, कल देर रात जब प्रदर्शन हिंसक हो गया, तो पुलिस ने  स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल परिसर में पत्थरबाजी हो रही है, जिसमें कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने दर्जनों अज्ञात लोगों की भीड़ को अस्पताल में घुसने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए.

इस हिंसा में कम से कम दो पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई, जबकि अस्पताल के बाहर एक बाइक को आग लगा दी गई. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिरा दिए और 31 वर्षीय प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की.

ये भी पढें: Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता रेप और मर्डर केस में राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, उन्नाव, हाथरस और कठुआ की घटना का किया जिक्र

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जमकर तोड़फोड़

इस मामले में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि ममता बनर्जी ने अपने टीएमसी गुंडों को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास गैर-राजनीतिक विरोध रैली में भेजा है. उन्हें लगता है कि वे पूरी दुनिया में सबसे चतुर व्यक्ति हैं और लोग इस चालाक योजना को समझ नहीं पाएंगे कि प्रदर्शनकारियों के रूप में दिखने वाले उनके गुंडे भीड़ में शामिल होकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ करेंगे. उन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित मार्ग दिया गया था, जो या तो भाग गए या दूसरी तरफ देखते रहे ताकि ये गुंडे अस्पताल परिसर में घुस जाएं और महत्वपूर्ण सबूतों वाले क्षेत्रों को नष्ट कर दें ताकि वे सीबीआई द्वारा उठाए न जाएं. चूंकि वे मूक टीएमसी गुंडे थे, इसलिए वे योजना को अच्छी तरह से क्रियान्वित नहीं कर सके और जब उन्होंने रेजिडेंट डॉक्टरों, पीजीटी और इंटर्न के धरना मंच पर तोड़फोड़ की तो उनकी पहचान उजागर हो गई.

बीजेपी ने हिंसक प्रदर्शन पर उठाए सवाल

अधिकारी ने सवाल उठाए कि कोई व्यक्ति जो एकजुटता दिखाने आया है, वह विरोध के केंद्र को क्यों नष्ट करेगा? आखिरकार, पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ, हिंसा केवल आरजी कर में ही क्यों भड़की? पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए. सीबीआई मुख्यालय को टीएमसी द्वारा सबूत नष्ट करने के बेशर्म प्रयास पर ध्यान देना चाहिए.

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने दी प्रतिक्रिया

वहीं, TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि आरजी कार में कल रात हुई गुंडागर्दी और बर्बरता ने सभी स्वीकार्य सीमाओं को पार कर दिया है. एक जनप्रतिनिधि के रूप में, मैंने अभी कोलकाता पुलिस से बात की, उनसे आग्रह किया कि वे सुनिश्चित करें कि आज की हिंसा के लिए जिम्मेदार प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जाए. उसे जवाबदेह ठहराया जाए और अगले 24 घंटों के भीतर कानून का सामना करने के लिए तैयार किया जाए. चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांगें उचित और न्यायसंगत हैं. यह वह न्यूनतम है जिसकी उन्हें सरकार से अपेक्षा करनी चाहिए. उनकी सुरक्षा और संरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).