देश

कल का मौसम, 4 फरवरी 2025: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

फरवरी की शुरुआत होते ही देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. दिल्ली-NCR में जहां कोहरे की चादर अब भी बनी हुई है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.

कल का मौसम, 4 फरवरी 2025: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Representational Image | Pixabay

Kal Ka Mausam, 4 February 2025: फरवरी की शुरुआत होते ही देशभर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. दिल्ली-NCR में जहां कोहरे की चादर अब भी बनी हुई है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है. बात करें कल के मौसम (Kal Ka Mausam) की तो मौसम विभाग (IMD) ने 4 फरवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है.

आइए जानते हैं, 4 फरवरी 2025 को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

Delhi Weather: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा बारिश का सिलसिला, तापमान में आएगी गिरावट.

दिल्ली-NCR हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में जनवरी के बाद फरवरी के शुरुआती दिनों में तापमान बढ़ने लगा था, लेकिन कोहरा अब भी दस्तक दे रहा है. सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम होगी, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सुबह धुंध और ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा. हालांकि, दिन में धूप खिलने से ठंड कुछ कम महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच राज्य के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की संभावना है.

यह बारिश तापमान में गिरावट ला सकती है और मौसम को फिर से ठंडा बना सकती है.

उत्तराखंड में भी बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से धूप निकल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी. लेकिन अब फिर से मौसम का पैटर्न बदल रहा है और बारिश की संभावना जताई गई है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है.

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का असर

राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते बारिश का अनुमान है. 4 फरवरी के दौरान उत्तरी और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में अब भी सर्दी बनी हुई है, और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

5 फरवरी तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा, " पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत से सटे हुए मैदानी स्थानों में 5 फरवरी तक बारिश की संभवना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).