कल का मौसम: दिल्ली-NCR को मिलेगी गर्मी से राहत, इन राज्यों में 25 सितंबर को बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई इलाके पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण लोग चिपचिपी और गर्मी भरी हवा का सामना कर रहे हैं. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: मानसून अब धीरे-धीरे देश से विदाई ले रहा है, लेकिन इसके बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को राजस्थान और गुजरात के कुछ और हिस्सों तथा पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है. इस बीच दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई इलाके पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण लोग चिपचिपी और गर्मी भरी हवा का सामना कर रहे हैं. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

Kanpur Weather Update For Tomorrow: कानपुर में कल कैसा रहेगा मौसम? जानें अगले कुछ दिनों का वेदर अपडेट.

मौसम विभाग ने 25 सितंबर को कोंकण और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही IMD ने गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कर्नाटक, असम और मेघायल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं कल यानी 25 सितंबर 2024 का मौसम कैसा रहेगा.

25 सितंबर के मौसम पर IMD का अपडेट

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा. मौसम विभाग ने कल दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादलों की वजह से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

यूपी में कल का मौसम: बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम बदलने के संकेत दिख रहे हैं. कई हिस्सों में बारिश हो रही है और अगले कुछ दिनों तक यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है. अगले दो दिनों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि 26 और 27 सितंबर को मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

महाराष्ट्र में कल का मौसम: मुंबई सहित कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने 25 सितंबर, बुधवार के लिए मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इस बीच, रायगढ़ के लिए 25 सितंबर के लिए ही रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है.

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम

आईएमडी ने मंगलवार को अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि कई जिलों में बड़े क्षेत्र अभी भी बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं.

देश के अन्य हिस्सों का हाल

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की बात कही है. निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में 26 सितंबर तक, मध्य महाराष्ट्र में 25 और 26 सितंबर को तथा गुजरात में 26 सितंबर को अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) होने की संभावना है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\