CJI Sanjiv Khanna Oath: जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ, पीएम मोदी समेत ये नेता रहे मौजूद, देखें वीडियो
सीजेआई चंद्रचूड़ के सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें चीफ जस्टिस बने. जिन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलवाई. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता और वकील मौजूद रहे
CJI Sanjiv Khanna Oath Video: सीजेआई चंद्रचूड़ के सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें चीफ जस्टिस बने. जिन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलवाई. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता और वकील मौजूद रहे. जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक यानी करीब 6 महीने का होगा. वो चुनावी बॉन्ड योजना खत्म करने और अनुच्छेद 370 निरस्त करने जैसे कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं.
जानिए कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना?
देश की राजधानी दिल्ली के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले जस्टिस खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस देव राज खन्ना के बेटे और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एच आर खन्ना के भतीजे हैं. जज संजीव खन्ना को 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में प्रोमोट किया गया था.
जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें CJI
#WATCH | Delhi: Justice Sanjiv Khanna took oath as the 51st Chief Justice of India at Rashtrapati Bhavan in the presence of President Droupadi Murmu, PM Narendra Modi and other dignitaries. pic.twitter.com/PbFsB3WVVg
— ANI (@ANI) November 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

