VIDEO: यूपी के बस्ती जिले में पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, खबर छापने से नाराज ग्राम विकास अधिकारी ने गुटका खाकर मुंह और कपड़े पर थुंका, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक घटना सामने आई है. जिसमें पत्रकार ने आरोप लगाया है की उसके साथ अभद्रता की गई और ग्राम विकास अधिकारी ने उसके मुंह और कपड़े पर थुंका है.
बस्ती, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक घटना सामने आई है. जिसमें पत्रकार ने आरोप लगाया है की उसके साथ अभद्रता की गई और ग्राम विकास अधिकारी ने उसके मुंह और कपड़े पर थुंका है. पत्रकार ने ग्राम विकास अधिकारी ऋतुराज पाण्डेय पर ये आरोप लगाया है.
इसके बाद कार्योलय में काफी देर तक हंगामा होता रहा. इस समय पुलिस भी पहुंची.बताया जा रहा है पत्रकार ने विभाग से जुड़ी भ्रष्टाचार की खबरें डाली थी. पत्रकार ने आरोप लगाया है की अधिकारी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया है. ये भी पढ़े:Mathura Shocker: मथुरा में गुंडों का आतंक! खबर चलाने के कारण गुस्साएं गुंडे ने पत्रकार को बीच सड़क पर जमकर पीटा, पैर भी छुआए
पत्रकार के साथ बदसलूकी
यूपी के बस्ती में पत्रकार को ग्राम विकास अधिकारी के भ्रष्टाचार को उजागर करने की कैसी क़ीमत चुकानी पड़ी !
ग्राम विकास अधिकारी ऋतुराज पांडेय ने पत्रकार पर गुटखा खाकर थूक दिया ! pic.twitter.com/aXYxRLMmsJ
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी) (@madanjournalist) November 24, 2024
पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है और पत्रकार को अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस घटना के बाद जिले के पत्रकारों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. इस घटना के बाद एक बार पत्रकारों का उत्पीडन रोकने के लिए कानून बनाने की मांग होने लगी है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

