देश

Pune Police Recruitment 2024: पुणे पुलिस विभाग में नौकरी का मौका, बिना परीक्षा दिए होगी नियुक्ति, कब करना है आवेदन, जाने डिटेल्स

पुणे पुलिस विभाग में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है. पुलिस आयुक्त कार्योलय में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जानेवाली है. ये भर्ती 152 पोस्ट्स के लिए की जाएगी.

Pune Police Recruitment 2024: पुणे पुलिस विभाग में नौकरी का मौका, बिना परीक्षा दिए होगी नियुक्ति, कब करना है आवेदन, जाने डिटेल्स
Credit - (Pixabay)

Pune Police Recruitment 2024: पुणे पुलिस विभाग में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है. पुलिस आयुक्त कार्योलय में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जानेवाली है. ये भर्ती 152 पोस्ट्स के लिए की जाएगी. इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा.

पुलिस विभाग की ओर से इस विज्ञापन को जारी किया गया है. इस नौकरी के आवेदन के लिए 3 अक्टूबर 2024 आखरी तारीख है.विभिन्न पदों में सफाई कर्मचारी के 102 पद भरे जाने है. ऑफिस क्लर्क के लिए 33 पद भरे जाने है और आचारी का 1 पद और सहायक आचारी के 7 पद भरे जाने है. इसके साथ ही भोजन सेवक के 9 पद भरे जाएंगे. ये भी पढ़े:Police Sub Inspector Recruitment 2024: MPSC ने सब इंस्पेक्टर के लिए निकाली 615 पदों पर भर्ती, कब करना है आवेदन, जाने सभी डिटेल्स

इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से यूनिवर्सिटी से 10वीं, 12वीं पास या स्नातक होना चाहिए. उम्मीदवारों को इस नौकरी के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन पुलिस आयुक्त, कार्यालय पुणे सिटी, 02, साधु वासवानी रोड, कैंप पुणे-411001 इस पते पर भेजना होगा. इस नौकरी को लेकर उम्मीदवार punepolice.gov.in पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).