देश

दिल्ली दंगा: JNU का स्कॉलर शर्जील इमाम राज्य में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार, गैरकानूनी गतिविधियों के तहत मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू के पीएचडी स्कॉलर शर्जील इमाम को फरवरी में पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है. उस पर गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. दिल्ली पुलिस ने 25 जुलाई को सीएए के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में इमाम के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था.

दिल्ली दंगा: JNU का स्कॉलर शर्जील इमाम राज्य में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार, गैरकानूनी गतिविधियों के तहत मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, 26 अगस्त: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेएनयू (JNU) के पीएचडी स्कॉलर शर्जील इमाम को फरवरी में पूर्वोत्तर दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है. उस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था. रविवार को उसे प्रोडक्शन वारंट पर असम से दिल्ली लाया गया. दिल्ली पुलिस उसे 21 जुलाई को यहां लाने वाली थी लेकिन दिल्ली के लिए रवाना होने से ठीक पहले इमाम का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आ गया था.

इमाम सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने का आरोपी है और वर्तमान में उसे असम पुलिस ने यूएपीए से संबंधित मामले में गुवाहाटी जेल में बंद कर रखा था.

यह भी पढ़ें: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगा मामले में फॉरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद गिरफ्तारियां हुईं: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने 25 जुलाई को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में इमाम के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में दायर की गई 600 पेज की इस चार्जशीट में आईपीसी की धारा 124 ए, 153, 505 और गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम 1967 की धारा 13 के तहत आरोप लगाए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).