देश

ये नदी नहीं दिल्ली की जेजे कॉलोनी है; मुनक नहर की दीवार टूटने से हो गया ऐसा हाल; Video

राजधानी दिल्ली की जेजे कॉलोनी में नदी के तब्दील हो चुकी है. यहां बुधवार रात अचानक इतना पानी भर गया कि सड़कें नदी बन गईं. यहां इतना पानी भर गया है कि लोग इसमें तैर रहे हैं, नाव चला रहे हैं.

ये नदी नहीं दिल्ली की जेजे कॉलोनी है; मुनक नहर की दीवार टूटने से हो गया ऐसा हाल; Video
JJ Colony | ANI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की जेजे कॉलोनी में नदी के तब्दील हो चुकी है. यहां बुधवार रात अचानक इतना पानी भर गया कि सड़कें नदी बन गईं. यहां इतना पानी भर गया है कि लोग इसमें तैर रहे हैं, नाव चला रहे हैं. दरअसल दिल्ली को हरियाणा से पानी देने वाली बवाना मुनक नहर में बुधवार रात को बड़ा हादसा हो गया और जेजे कॉलोनी की तरफ से नहर की दीवार टूट गई. इसके बाद नहर का पानी आस-पास की कॉलोनियों में घुस गया. जिससे ये इलाका जलमग्न हो गया.

अचानक से पानी आने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं और पानी घरों के अंदर तक घुस गया है. यहां की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें दिख रहा है कि लोग कैसे घुटने से ऊपर तक चढ़े पानी में चलने को मजबूर हैं. कुछ लोग इस पानी में तैरते भी दिखे. सड़क देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई नदी हो.

नदी बनी दिल्ली की सड़कें

पानी में डूबी जेजे कॉलोनी

हर तरफ पानी ही पानी

जेजे कॉलोनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यहां सड़कों पर घुटने से ज्यादा तक पानी भरा हुआ है. कई लोगों के घरों में भी पानी भर गया है जिसकी वजह से यहां लोग अपने सर पर समान रखकर घर से निकलते दिख रहे हैं.

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया, "आज सुबह-सुबह मुनक नहर की एक उपशाखा में दरार आ गई है. दिल्ली जल बोर्ड हरियाणा सिंचाई विभाग के साथ निकट समन्वय में काम कर रहा है जो मुनक नहर का रखरखाव करता है. पानी को नहर की दूसरी उपशाखा की ओर मोड़ दिया गया है. मरम्मत का काम शुरू हो चुका है और आज दोपहर तक पूरा हो जाएगा."

मुनक नहर वह नहर है, जिसके जरिए हरियाणा से पानी दिल्ली तक आता है और यहां के अलग-अलग वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पहुंचकर उसे शुद्ध कर लोगों के घरों तक भेजा जाता है. मुनक नहर का रखरखाव हरियाणा तक हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग के जिम्मे रहता है और उसके बाद दिल्ली जल बोर्ड इसकी देखरेख करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).