देश

Jharkhand Foundation Day: अमित शाह, ओम बिरला, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

हर साल 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना. यह प्रदेश शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.

Jharkhand Foundation Day: अमित शाह, ओम बिरला, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 15 नवंबर : हर साल 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है. साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड एक अलग राज्य बना. यह प्रदेश शनिवार को अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "प्राकृतिक संपदा और जनजातीय विरासत की पावन भूमि 'झारखंड' के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. झारखंड ने आजादी के आंदोलन से लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान के हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाई है. बाबा वैद्यनाथ से प्रदेशवासियों की निरंतर उन्नति की कामना करता हूं."

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, "प्राकृतिक वैभव, खनिज संपदा और अद्वितीय सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह धरती अपने साहस, श्रमशीलता, आदिवासी गौरव और लोकपरंपराओं के लिए विशेष पहचान रखती है. कामना है कि राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए, यहां के लोगों का जीवन अधिक समृद्ध, शांत और खुशहाल बने, और झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक अस्मिता के साथ उज्ज्वल भविष्य की राह में और आगे बढ़े." केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से अलंकृत, विविध लोक-परंपराओं से समृद्ध, विपुल खनिज संपदा से पूरित, भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड के स्थापना दिवस की सभी झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. झारखंड विकास पथ पर सतत गतिमान रहे एवं सभी भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बढ़े, यही कामना है." यह भी पढ़ें : बिहार की इन सीटों पर अटकी रहीं सांसे, हुआ बेहद करीबी मुकाबला, संदेश में सिर्फ 27 वोटों से जीते राधा चरण साह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, "सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध झारखंड के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि राज्य के नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि हो." यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यभूमि, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह राज्य निरंतर विकास, समृद्धि और जन-कल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे, बाबा बैद्यनाथ से यही प्रार्थना है."

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, "असीम प्राकृतिक संपदा एवं अद्भुत सांस्कृतिक विरासत से सुसज्जित झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि झारखंड राज्य निरंतर प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2025 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).